Vidhwa Pension Yojana | विधवा पेंशन योजना 2022
देश के विभिन्न राज्यो ने अपने अपने राज्यो के गरीब बेसहारा विधवा महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए Vidhwa Pension Yojana की सुरुआत करी है। Vidhwa Pension के अंतर्गत आवेदन करने तथा लाभ उठाने के लिए सभी जानकारी तथा प्रक्रिया नीचे बताई गई है।
Vidhwa Pension 2022
Contents
विधवा पेंशन उन महिलाओं को प्रदान की जायेगी जिसके पति की मृत्यु हो जाने के बाद घर मे आजीविका अर्जन के लिए कोई और नहीं है। विभिन्न राज्य सरकारो ने अपने अपने राज्यो के विधवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए Vidhwa Pension की सुरुआत करी है। जिसके अंतर्गत इन महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी जिससे कि ये बेसहारा महिलाएं अपना जीवनयापन कर सकें।
इस योजना के अंतर्गत विधवाओं को मिलने बाला लाभ सीधा उनके बैंक खाते में पहुचाई जाएगी, अतः इन महिलाओं के पास बैंक खाता होना जरूरी है।
योजना का नाम | विधवा पेंशन योजना |
उद्देश्य | विधवाओं की आर्थिक सहायता |
लाभार्थी | विधवा महिलाएं |
Vidhwa Pension Yojana – लाभ
विभिन्न राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विधवा पेंशन योजना राज्य के विधवाओं की जीवनयापन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए है। इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ है-
इस योजना के अंतर्गत पेंशन की राशि सीधा विधवाओं के बैंक खाते में पहुचाई जाएगी जिससे उन्हें किसी भी सरकारी दफ्तर की चक्कर काटने की जरूरत नही रह जायेगी।
इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता से बेसहारा विधवा महिलाएं अपनी जीवनयापन को सरल बना सकती है।
गरीबी रेखा के नीचे आने वाली सभी विधवाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
Vidhwa Pension Yojana – पात्रता
इस योजना की तहत उन विधवाओं को लाभ मिलेगा जो गरीबी रेखा के नीचे आते है तथा जिनका उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच है। वैसी महिलाएं जिन्होंने पति के मृत्यु के बाद पुनर्विवाह कर लिया हो, को इस योजना का लाभ नही मिलेगा।
विधवा के बच्चे यदि वयस्क नही है अथवा वयस्क तो है किंतु विधवा की देखभाल करने में असमर्थ है, तो ऐसी ही स्थिति में विधवा को इस योजना का लाभ मिलेगा।
विधवा पेंशन योजना – दस्तावेज
विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए विधवा के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है-
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
State Wise List – विधवा पेंशन योजना
Maharashtra Vidhwa Pension Yojana
महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा प्रतिमाह 600 रुपये की धनराशि वित्तिय सहायता के रूप में गरीब विधवाओं के खातों में उपलब्ध कराई जा रही है। इस पेंशन योजना के अंतर्गत अगर किसी विधवा के बच्चे एक से अधिक होते हैं तो वैसी विधवाओं को 900 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
इस योजना का लाभ लेने के लिए विधवा की न्यूनतम आयु 65 वर्ष तथा वार्षिक आय 21 हजार से कम होनी चाहिए। महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब बेसहारा विधवाओं को आर्थिक मदद पहुँचा के उनका जीवन यापन सरल बनाना है।
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा प्रतिमाह 300 रुपये की धनराशि वित्तिय सहायता के रूप में गरीब विधवाओं के खातों में उपलब्ध कराई जा रही है।
इस योजना के अंतर्गत वैसी विधवाओं को आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी जिनकी 18 से 60 वर्ष के बीच है। Vidhwa Pension Yojana के अंतर्गत 300 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे ही विधवाओं के बैंक खाते में पहुँचा दी जाएगी।
राजस्थान विधवा पेंशन योजना
राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा प्रतिमाह 500 रुपये की धनराशि 18 से 55 वर्ष आयु की विधवाओं, 750 रुपये 55 से 60 वर्ष की विधवाओं, 1000 रुपये 60 से 75 वर्ष की विधवाओं तथा 1500 रुपये 75 वर्ष से अधिक की विधवाओं को वित्तिय सहायता के रूप में खातों में उपलब्ध कराई जा रही है।
इस योजना का लाभ उन्ही विधवाओं को दिया जायेगा जिनकी न्यूनयम आयु 18 वर्ष तथा वार्षिक आय 48 हजार रुपये से कम हो।
Vidhwa Pension Yojana – आवेदन की प्रक्रिया
विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत अपना आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। आप आराम से घर बैठे ही निम्नलिखित प्रक्रिया के द्वारा अपना आवेदन दर्ज करा सकते हो-
- सबसे पहले तो इच्छुक विधवाओं को अपने राज्य के अनुसार विधवा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट को अपने कंप्यूटर में खोलना है
- वेबसाइट को खोलते ही आपके राज्य की विधवा पेंशन योजना की होम पेज आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जायेगी। इस पेज पर आपको Widow Pension का एक ऑप्शन दिखाई देगा। इसपर क्लिक करें
- इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एक दूसरा पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको Apply Now का एक ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करें
- Apply Now पर क्लिक करते ही आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर registration का फॉर्म खुल जाएगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी जानकारियां बहुत ही सावधानी से भर ले
- फॉर्म को पूरा भर लेने के बाद एक बार फॉर्म की पुनः जांच अवश्य कर लें। अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर सबमिट का बटन दिखाई देगा। इस बटन पर क्लिक करें तथा आपके आवेदन पूरा हो जाएगा।
State Wise List – विधवा पेंशन योजना 2022
State Name | Official Website Link |
Andhra Pradesh | https://ag.ap.nic.in/pensions.htm |
Arunachal Pradesh | https://www.arunachalpradesh.gov.in/ |
Assam | https://rural.assam.gov.in/portlets/pension-social-assistance |
Bihar | https://bhagalpur.nic.in/scheme/widow-pension/ |
Chhattisgarh | https://services.india.gov.in/service/detail/छत्तीसगढ़-विधवा-पेंशन-1 |
Chandigarh | http://chdsw.gov.in/?q=content/widow-pension-scheme |
Delhi | http://chdsw.gov.in/?q=content/widow-pension-scheme |
Gujarat | https://bharuch.gujarat.gov.in/vidhva-sahary-certi-form-86 |
Jharkhand | https://jkuber.jharkhand.gov.in/jpension/ |
Kerala | https://welfarepension.lsgkerala.gov.in/FAQsEng.aspx?pentypeid=6 |
Karnataka | http://agkar.cag.gov.in/pension.asp |
Madhya Pradesh | http://socialsecurity.mp.gov.in/PensionManagement/Public/Online_Request_For_pension.aspx |
Maharashtra | https://sjsa.maharashtra.gov.in/en/schemes-page?scheme_nature=37 |
Odisha | https://www.odishatreasury.gov.in/PensionPortal/PensionSchemes.html |
Punjab | https://punjab.gov.in/government/departments/department-of-welfare-of-pensioners/ |
Rajasthan | http://www.sje.rajasthan.gov.in/Default.aspx?PageID=288 |
Sikkim | https://www.sikkim.gov.in/department/departmentmenudetails?url=Menu%3Dsocial-justice-empowerment-and-welfare-department%2Fsocial-welfare-division |
Tamil Nadu | https://www.tn.gov.in/scheme/data_view/83412 |
Uttarakhand | http://socialwelfare.uk.gov.in/ |
Uttar Pradesh | http://sspy-up.gov.in/ |
Also Read – Pradhan Mantri Khanij Kshetra Kalyan Yojana (PMKKKY)