मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना – MKSY Portal Online Apply – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में आने के बाद से ही उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए कई सारी नई योजना शुरू की। इन योजनाओं में से एक योजना ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ (Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojna in Hindi) है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश के परिवारों की बेटियों के लिए वरदान जैसी है। इस योजना के तहत योग्य छात्राओं को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। इस योजना के लिए MKSY Portal से Online Apply किया जा सकता हैं। आज के इस लेख में हम इसी योजना के बारे में बात करेंगे।
उत्तर प्रदेश भारत के सबसे बड़े राज्य में से एक है। जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। अच्छे कुछ सालों पहले तक उत्तर प्रदेश आपराधिक मामलों में नंबर एक पर हुआ करता था लेकिन योगी आदित्यनाथ की सख्त कार्यवाही की वजह से अब उत्तर प्रदेश में आपराधिक मामले काफी कम हुए हैं। लेकिन अब भी उत्तर प्रदेश में कई मुख्य समस्या है जिनमें से एक कन्या शिक्षा भी है। देश के विकास के लिए लड़कों के साथ लड़कियों को भी कदम से कदम मिलाकर चलना पड़ेगा। यह तभी संभव हो सकता है जब सब लड़कियों को उचित शिक्षा दी जाए और इसके लिए ही ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ (MKSY in Hindi) शुरू की गयी हैं। Check it out more – MKSY |Mukhyamantri Kanya Sumangla Yojana, mksy.up.gov.in, mksy up gov in, mksy.up.gov.in last date, mksy.up.gov.in online form.
Contents
- 1 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी – What is MKSY in Hindi
- 1.1 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में पैसे कैसे मिलेंगे? UP MKSY Explained in Hindi
- 1.2 कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य – Motive Behind Kanya Sumangala Yojana
- 1.3 कन्या सुमंगला योजना के लिए योग्यताए – Requirements for Kanya Sumangala Yojna
- 1.4 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए जरूरी दस्तावेज – Required Documents for MKSY Online Apply
- 1.5 कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? MKSY Online Apply Process
- 1.6 अभी आपका MKSY Portal पर रजिस्ट्रेशन हुआ हैं। योजना के लिए अप्लाई करने के लिए इसके आगे के Steps निम्न है:
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी – What is MKSY in Hindi
नारी शिक्षा उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या में से एक है। राज्य के विकास के लिए लड़कों के साथ लड़कियों के लिए भी उच्च शिक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। लेकिन कई सारे परिवार ऐसे हैं जो आर्थिक समस्याओं की वजह से अपने घर की बेटी को नहीं पढ़ा पाते। यह केवल उत्तर प्रदेश की नहीं बल्कि भारत के कई राज्यों की समस्या है। सभी राज्य अपने स्तर पर इस समस्या से लड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अपनी इसी कोशिश में उत्तर प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ शुरू की गयी है। यह योजना योगी आदित्यनाथ के द्वारा शुरू की गई सबसे बेहतरीन योजना में से एक है।
Check More – उत्तर प्रदेश जनसुनवाई | UP JANSUNWAI PORTAL, मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में उत्तर प्रदेश में रहने वाले गरीब परिवारों की योग्य बेटियों के जन्म से लेकर डिप्लोमा या फिर डिग्री तक की पढ़ाई में सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। Mukhya Mantri Kanya Sumangla Yojna UP के जरिये जो गरीब परिवार अपने घर की बेटियों को पढ़ाने में असमर्थ है उन्हें 15000 रुपये तक की सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि अलग-अलग किश्तों में मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस योजना के द्वारा बालिकाओं के शिक्षा ग्रहण करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
आपको यह जानकर हैरानी होगी की राज्य सरकार द्वारा इस योजना का बजट 1200 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया हैं। यानी की कई कन्याओं को इस योजना में लाभ मिलने वाला हैं। इस योजना के तहत एक परिवार में 2 बेटियों को धनराशि प्राप्त होगी। जिन परिवारों को सालाना आय 3 लाख रुपये से कम हैं उन्हें कन्या शिक्षा के लिए 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में पैसे कैसे मिलेंगे? UP MKSY Explained in Hindi
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत काफी गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी। जो भी परिवार इसके योग्य हैं उन्हें अपनी बेटियों को पढ़ाने के लिए इस योजना के तहत 15000 रुपये का योगदान दिया जाएगा। इस योजना में रजिस्ट्रेशन के बाद 6 किश्तों में पैसे दिए जाएंगे।
किश्त 1 : बालिका के जन्म के बाद इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। आपका Form Approve होते ही 2000 की राशि आपके एकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके लिये बालिका का जन्म 1 अप्रेल 2019 के बाद होना आवश्यक हैं।
किश्त 2 : जन्म के बाद जब बालिका का टीकाकरण होगा तब 1000 रुपये की राशि बैंक में ट्रांसफर की जाएगी। इस किश्त को प्राप्त करने के लिए बालिका का जन्म 1 अप्रेल 2018 से पहले का नही होना चाहिये।
किश्त 3 : यह किश्त उन छात्राओं को मिलेगी जिन्होंने जारी सत्र में कक्षा 1 में प्रवेश लिया हो। इस किश्त में 2000 रुपये की राधि दी जाएगी।
किश्त 4 : जब योजना से जुड़ी हुई बालिका का कक्षा 6 में प्रवेश होगा तब उसे 2000 रुपये की राशि दी जाएगी।
किश्त 5 : यह किस्त बालिका को तक प्राप्त होगी जब वह कक्षा 9 में प्रवेश करेगी। इस लिस्ट में कक्षा 9 में प्रवेश करने पर बालिका को ₹3000 मिलेंगे।
किश्त 6 : यह इस योजना की आखिरी किस्त है जिसमें जब बालिका कक्षा 12वीं पास कर लेगी और डिग्री या डिप्लोमा के लिए रजिस्ट्रेशन करेगी तब उसे 5000 रुपये की धनराशि दी जाएंगी।
अगर इस किश्तों को सरल भाषा में समझे तो जिस बालिका का जन्म 1 अप्रेल 2019 के बाद हुआ हैं उसे सभी किश्तों का लाभ मिल सकता हैं। लेकिन जिस बालिका का जन्म पहले हो चुका हैं तो उसे योजना से जुड़ने पर उसके स्तर के हिसाब से राधि मिलेगी। यानी की अगर कोई बालिका योजना से 5वी कक्षा में जुड़ती हैं तो फिर उसे किश्ते 6वी कक्षा से मिलना प्रारम्भ होगी और फिर 9वी, और 12वी कक्षा के बाद मिलेगी। अतः उसे पूरी 15,000 की राशि प्राप्त नही होगी।
कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य – Motive Behind Kanya Sumangala Yojana
उत्तर प्रदेश विकास की राह में तेजी से आगे बदयः रहा हैं। आपराधिक मामलों और दंगो को कम करने के साथ उत्तर प्रदेश में अन्य क्षेत्रो में भी तेजी से विकास हो रहा हैं।योगी आदित्यनाथ घर-घर में शिक्षा की उचित व्यवस्था पहुचाने के लक्ष्य में हैं। राज्य के विकास के लिए महिला शिक्षा बेहद ही महत्वपूर्ण होती हैं।
इस योजना के अंतगर्त महिला शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए इस योजना के तहत 15,000 की राशि प्राप्त होगी। यानी की इस योजना का उद्देश्य महिला शिक्षा को प्रोत्साहन देना और गरीब प्रोवारो को छात्राओं की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देना हैं।
कन्या सुमंगला योजना के लिए योग्यताए – Requirements for Kanya Sumangala Yojna
कन्या सुमंगला योजना के लिए कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता हैं। इस योजना में बेटियों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। लेकिन योजना में भाग लेने के लिए कुछ योग्यताये निर्धारित की गयी है, जो निम्न हैं:
- परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से अधिक नही होनी चाहिए।
- योजना का लाभ लेने के लिए बैंक एकाउंट आवश्यक हैं।
- लाभ प्राप्त करने वाला बैंक एकाउंट आधार कार्ड से जुड़ा हुआ होना चाहिए।
- योजना के तहत एक परिवार में अधिकतम 2 बच्चो को ही लाभ प्राप्त होगा।
- इस योजना के तहत उन्ही परिवारों को लाभ प्राप्त होगा जिनमे अधिकतम 2 बच्चे है।
- आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी नागरिक होना चाहिए।
Check More – Swayam Registration in Hindi, Bihar Farmer Registration @ DBT Agriculture Portal
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए जरूरी दस्तावेज – Required Documents for MKSY Online Apply
उत्तर प्रदेश में चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए आप आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आप निम्न डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता पड़ेगी :
- लाभार्थी के माता-पिता का आधार कार्ड
- कन्या जन्म प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- मोबाइल नम्बर
इस योजना के लिए अप्लाई करने से पहले आप इन सभी दस्तावेजों को तैयार रखें। इनमें से किसी भी दस्तावेज के तैयार ना होने पर आपको रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आ सकती हैं।
कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? MKSY Online Apply Process
अगर आप कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थी बनना चाहते हैं और आप इसके लिए योग्य है तो आप आसानी से योजना का लाभार्थी बनने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना बेहद आसान है। MKSY Online Apply Process नीचे दी गयी हैं:
> इस योजना के ऑनलाइन अप्लाई के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप योजना का नाम Google पर Search करके आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। MKSY Official Online Portal की Link नीचे भी दी गयी हैं : http://mksy.up.gov.in/
> वेबसाइट के होमपेज पर ही आपको Citizen Service Portal का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करे।
> अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। इस पेज पर आपसे आगे बढ़ने की सहमति मांगी जाएगी। सहमति देते हुए आगे बढ़े। यहा आप ‘मैं सहमत हूँ’ पर क्लिक करे और फिर ‘जारी रखे’ पर क्लिक करके आगे बढ़े।
> अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा। इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपसे नाम, आधार नम्बर, मोबाइल और OTP आदि जानकारिया मांगी जाएगी। इन्हें Fill करते हुए आगे बढ़े।
> Registraion पूरा होने के बाद आपको आपके Phone Number पर User ID की जानकारी मिलेगी जिसके जरिये आप Portal पर Log In कर सकते हो।
अभी आपका MKSY Portal पर रजिस्ट्रेशन हुआ हैं। योजना के लिए अप्लाई करने के लिए इसके आगे के Steps निम्न है:
> सबसे पहले आपको Portal पर जाए। इसके बाद अपनी User ID के जरिये Log In करे।
> अब आपके सामने लड़की के Registration का Form आएगा। इस फॉर्म में सभी जानकारी सटीक तरीके से भरे और Submit पर क्लिक करे।
> आपसे जिन Documents को Upload करने को कहा जाएगा उन्हें Upload करे।
इन Steps को फॉलो करने के बाद आपकी लड़की का Registration पूरा हो जाएगा। अब अप्पके Account में समय समय पर क़िस्त आती रहेगी। आप इस योजना से संबंधित सूचनाएं Portal पर प्राप्त कर सकते हैं। Check it out more – MKSY |Mukhyamantri Kanya Sumangla Yojana, mksy.up.gov.in, mksy up gov in, mksy.up.gov.in last date, mksy.up.gov.in online form.
आज के इस लेख में हमने ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ (UP Kanya Sumangala Yojana in Hindi) के बारे में बात की। इस आर्टिकल में हमने MKSY Online Apply Process in Hindi और MKSY Official Portal के बारे में भी जाना। अगर आपको इस योजना से जुड़ा हुआ कोई अन्य सवाल हैं तो आप हमसे Comments में पूछ सकते हैं। ऐसी अन्य योजनाओ की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।